भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ

0

नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता भपेंद्र पटेल ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पटेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि विजय रुपाणी के शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को भूपेंद्र पटेल को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। भूपेंद्र पटेल को पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विश्वासपात्र माना जाता है। भूपेंद्र पटेल कडवा पाटीदार समाज के नेता हैं। पटेल पहली बार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 1.17 लाख से अधिक मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत पटेल को हराया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *