शिकागो में स्थापित होगा वैदिक विश्वविद्यालय

0

वाशिंगटन, 12 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय धर्म, संस्कृति व दर्शन की महान छवि को नवीन स्वरूप प्रदान करने के लिए अमेरिका के शिकागो में अंतरराष्ट्रीय वैदिक कल्याण विश्वविद्यालय की स्थापना भारतीय अमेरिकी समुदाय के सहयोग की जाएगी। विश्वविद्यालय में सनातन धर्म और हिंदू दर्शन से संबंधित विभिन्न कोर्स शुरू किए जाएंगे।

भारतीय समुदाय की नेता संतोष कुमार ने बताया कि शिकागो में इस विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य सनातन धर्म के आदर्श और मूल्यों की शिक्षा देना, उनका संरक्षण करना और प्रचार-प्रसार कर आगे बढ़ाना है। यह विश्वविद्यालय 38 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसमें कई तरह के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वैदिक विषयों पर बैचलर, मास्टर और पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएंगी।

भारतीय समुदाय के अन्य नेता विजय जी प्रभाकर ने घोषणा की कि वैदिक विश्वविद्यालय में डैनी डेविस इंटरफेथ चेयर की स्थापना के लिए एक लाख डॉलर दिए जाएंगे। इंटरफेथ चेयर सांसद डैनी डेविस की याद में स्थापित की जाएगी।

एक सितम्बर, 1893 को अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म महासभा के उद्घाटन भाषण में स्वामी विवेकानंद ने भारत को आध्यात्मिक तौर पर श्रेष्ठ घोषित किया था। उन्होंने धर्म सभा में अपने भाषण से हिंदू धर्म के प्रति पूरे विश्व का नजरिया बदल दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *