पूजा एंटरटेनमेंट ने कार्तिक आर्यन संग तीन फिल्मों की डील की अफवाहों का किया खंडन

0

हाल ही में फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर यह खबर सामने आ रही थी कि उन्होंने प्रोडक्शन कम्पनी पूजा एंटरटेनमेंट के साथ एक डील की है और वह जल्द ही इस प्रोडक्शन कंपनी की बैक टू बैक तीन फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं अब पूजा एंटरटेनमेंट ने इस तरह की खबर को अफवाह बताते हुए इसका खंडन किया है। प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

उल्लेखनीय है, प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले हाल ही में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेल बॉटम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में एक एजेंट की भूमिका में नजर आये।फिल्म बेल बॉटम में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में थी। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस के साथ -साथ समीक्षकों द्वारा भी काफी सराहा गया था। वहीं अगर बात करे पूजा एंटरटेनमेंट की अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो पूजा प्रोडक्शन के बैनर तले जल्द ही कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘गणपत’ रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *