अफगानिस्तान से 3 दिन में अमेरिकी नागरिकों सहित 250 लोग निकाले गए : जलमय खलीलजाद

0

वॉशिंगटन, 11 सितम्बर (हि.स.)। पिछले तीन दिनों में अमेरिकी नागरिकों सहित 250 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला गया है। यह जानकारी अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष राजदूत जलमय खलीलजाद ने शनिवार को दी।

उन्होंने कहा कि हम अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए कतर, तालिबान सरकार और अन्य के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका ने 21 अमेरिकी नागरिकों और 11 वैध स्थायी निवासियों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला था। इसके अतिरिक्त कतर एयरवेज की एक और चार्टर उड़ान रवाना हुई। इसमें अमेरिका के 19 नागरिक सवार थे। दरअसल, अमेरिका के नागरिकों को 44 सीटें दी गई थी लेकिन सभी ने यात्रा करने के विकल्प नहीं चुने।

इसके अलावा ऑपरेशन एलीस मिशन के अंतर्गत अमेरिका उन लोगों को वैक्सीनेट करने की योजना बना रहा है, जो अमेरिका आ रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन ने कहा था कि अमेरिका ने करीब 6000 अमेरिकी नागरिकों औऱ कुल 1,24,000 नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *