अमिताभ बच्चन को याद आया गुजरा जमाना,एक ही फ्रेम में नजर आए कई दिग्गज

0

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बीते दिनों की याद आ गई है । उन्होंने अपने बीते दिनों को याद करते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा और जीतेंद्र एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा-‘जितेंद्र..धर्मेंद्र..प्रेम चोपड़ा..शत्रुघ्न सिन्हा..और मैं..आजकल ऐसे जमघट बहुत कम देखने को मिलते हैं..’

अमिताभ के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुके बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का वर्कहोलिक मैन कहा जाता हैं। लगभग पांच दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन अब भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इस उम्र में वह काफी एनर्जेटिक हैं और अच्छे -अच्छे यंगस्टर को कड़ी टक्कर देते हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 को होस्ट कर रहे हैं। वहीं अगर बात करें उनकी आगामी फिल्मों की तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं, जिनमें झुण्ड, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई, गुडबाय, मेडे आदि शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *