रुचिका कपूर और शाहिर शेख के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही परी

0

टेलीविजन जगत के मशहूर कपल रुचिका कपूर और शाहिर शेख के घर किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार रुचिका कपूर ने गणेशोत्सव के पहले दिन ही बेटी को जन्म दिया है । शाहीर शेख ने गणपति उत्सव के मौके पर अपने घर पर लक्ष्मी का स्वागत किया । बेबी गर्ल पूरी तरह से स्वस्थ है।

हाल ही में शाहीर शेख ने रुचिका कपूर के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान शाहीर शेख अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए थे।

उल्लेखनीय है, रुचिका कपूर और शाहीर शेख ने लम्बे समय तक एक -दूसरे को डेट करने के बात बीते साल नवंबर में शादी कर ली थी। वहीं अब दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गये है। दोनों अपने पहले बच्चे के आने से काफी खुश और उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर रुचिका कपूर का नाम ट्रेंड कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *