बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

0

देहरादून, 10 सितम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह होंगे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद उनकी नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य के नए राज्यपाल की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

बेनी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। बुधवार को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

अब तक के उत्तराखंड में राज्यपाल

सुरजीत सिंह बरनाला- 09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003

सुदर्शन अग्रवाल-08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007

बनवारी लाल जोशी- 29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009

मार्गरेट अल्वा- 06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012

अज़ीज़ कुरैशी- 15 मई 2012 – 08 जनवरी 2015

कृष्ण कांत पॉल- 08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018

बेबी रानी मौर्य- 26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *