सेना देशों में सर्वाधिक टेस्ट जीत दर्ज करने वाले पहले एशियाई कप्तान बने कोहली

0

लंदन, 7 सितंबर (हि.स.)। सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सेना देशों में सबसे अधिक जीत (6) दर्ज करने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं।

सेना में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अपने कप्तानी करियर के दौरान, कोहली ने यूके में तीन टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया में दो और दक्षिण अफ्रीका में एक जीत दर्ज की है। इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद चार जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर 157 रनों की जोरदार जीत के साथ मौजूदा पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने सोमवार को केनिंग्टन ओवल में चौथे टेस्ट के आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया और मैच में शार्दुल ठाकुर के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को 157 रनों से शिकस्त दी। ओवल में 50 साल में भारत की यह पहली जीत भी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *