देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी, 24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा मरीज

0

219 लोगों की मौत



नई दिल्ली, 6 सितंबर (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गयी रही है। सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 38 हजार, 948 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 26 हजार 701 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 74 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 219 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 43 हजार, 903 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.76 प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना से चार लाख, 40 हजार, 752 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार लाख, 04 हजार, 874 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 21 लाख, 81 हजार 995 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.44 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक कुल 53.14 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 68 करोड़, 75 लाख खुराक दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *