टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में भारत को मिला चौथा पदक, कृष्णा नागर ने जीता स्वर्ण

0

टोक्यो, 5 सितंबर (हि.स.)।भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के लिए पांचवां स्वर्ण पदक जीता।

टोक्यो में रविवार को आखिरी दिन कृष्णा ने SH-6 कैटेगरी के फाइनल में हांगकांग के चू मान केई को हराया।

कृष्णा ने केई को 21-17,16-2 ,21-17 से हराया।

इससे पहले आज भारत को एक और रजत पदक मिला है। बैडमिंटन में नोएडा के डीएम सुहास यतिराज फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी लुकास मजूर से हार गए, लेकिन उन्होंने रजत पदक हासिल कर लिया।

मुकाबला 3 सेट तक चला। सुहास ने पहला गेम 21-15 से जीता और इसके बाद दोनों गेम वो कड़े मुकाबले में हार गए। लुकास मजूर ने आखिरी दोनों गेम 21-15, 17-21 से जीता। इस पैरालिंपिक में बैडमिंटन में ये भारत का चौथा पदक है।

यह पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक जीते हैं,जिसमें 5 स्वर्ण,8 रजत और 6 कांस्य पदक हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *