देश में कोरोना के मामलों में तेजी, 24 घंटे में 42 हजार से ज्यादा मरीज

0

308 लोगों की मौत



नई दिल्ली, 5 सितंबर (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 42 हजार, 766 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 29 हजार 682 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 142 मरीजों की मौत भी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 308 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 38 हजार, 091 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी कमी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.45 प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना से चार लाख, 40 हजार, 533 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार लाख, 10 हजार, 048 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 21 लाख, 38 हजार 092 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में गिरावट जारी है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.42 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक कुल 53 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 68 करोड़, 46 लाख खुराक दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *