बिहार: सप्ताह भर में एक परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमय मौत

0

सिविल सर्जन ने कहा कि मौत के कारणों का पता नहीं चला है



मोतिहारी,04सितम्बर (हि.स.)।बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिरसा कॉलोनी गांव में एक सप्ताह के अंदर एक हीं परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। हांलाकि मौत के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है।

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.अंजनी कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला सिरसा कॉलोनी गांव निवासी परशुराम प्रसाद कुशवाहा के घर की बताई जाती है। जहां पांच सदस्यों की एक सप्ताह यानि 26 अगस्त से लेकर कल तीन सितम्बर तक पांच मौतें हो चुकी है।मुखिया शोभा देवी के अनुसार इसमें ठग प्रसाद की 11 वर्षीय पुत्री अंश कुमारी की मौत 26 अगस्त को हुई है। जबकि परशुराम प्रसाद कुशवाहा के 32 वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार व उनके 10 वर्षीय पुत्र प्रियांश कुमार की मौत एक सितम्बर को हुई है। उसी परिवार के दो अन्य सदस्यों 13 वर्षीय मुन्नी कुमारी व चार वर्षीय कालू कुमार की मौत शुक्रवार को हो गई है। दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *