पैरालंपिक बैडमिंटन : मनोज कुमार ने जीता कांस्य, भारत को बैडमिंटन में मिला दूसरा पदक

0

टोक्यो, 4 सितंबर (हि.स.)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टोक्यो पैरालंपिक के पुरुष एकल के एसएल-3 श्रेणी में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह 17वां पदक है। मनोज ने कांस्य पदक मुकाबले में जापान के फुजिहारा डेसुके को 2-0 से हराया। मनोज ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में फुजिहारा को 22-20 और 21-13 से हराया।

मनोज सरकार पहले गेम में पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 27 मिनट तक चले इस रोमांच गेम को 22-20 से अपने नाम किया. वहीं दूसरा गेम उन्होंने महज 19 मिनट में 21-13 से अपने नाम किया।

यह पैरालंपिक के बैटमिंटन स्पर्धा में आज भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले प्रमोद भगत ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में यूके (जीबीआर) के डेनियल बेथल को 2-0 से हराया। प्रमोद ने पहला सेट 21 मिनट और दूसरा सेट 24 मिनट में जीता। स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही प्रमोद ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में बैंडमिटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *