टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन : फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत, भारत के लिए एक पदक किया पक्का

0

टोक्यो 4 सितंबर (हि.स.)।भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टोक्यो पैरालंपिक के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

प्रमोद ने एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के फुजिहारा को 21-11, 21-16 से हराया।

इस जीत के साथ ही प्रमोद ने भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है।

प्रमोद अगर फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक हासिल कर लेते हैं तो वह ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में बैंडमिटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

बता दें कि बैडमिंटन में लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने कांस्य, रियो 2016 में पीवी सिंधु ने रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। फाइनल में पहुंचते ही प्रमोद ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन में पदक जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।

गौरतलब है कि भारत टोक्यो पैरालंपिक में अब तक दो स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *