नेपालः भूस्खलन के कारण 6 लोगों की मौत

0

काठमांडू, 03 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के परबत जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लापता लोग हैं। नेपाल पुलिस से इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है।

लगातार हो रही बारिश के कारण मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली काठमांडू, पोखरा बाधित है। कई स्थानों पर इसके कारण हुए भूस्खलन से कई वाहन रास्ते में ही फंसकर रह गए हैं। इनमें भारत से जाने वाले वाहन भी शामिल हैं। बारिश और बाढ़ की वजह से रुपनदेही जिले का धोडॉहा पुल धंस गया है।

इससे पहले बुधवार को कास्की और डांग जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण नौ लोगों की मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि हर साल नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन होने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *