रिलायंस रिटेल का जस्ट डायल में 40.90 फीसदी हिस्सेदारी का सौदा पूरा

0

नई दिल्ली, 03 सितम्बर (हि.स.)। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रिटेल ने 25 साल पुरानी सर्च एंड डिस्कवरी फर्म जस्ट डायल में एकल नियंत्रण (सोल कंट्रोल) हासिल कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जुलाई में जस्ट डायल में कंट्रोलिक स्टेक 3,497 करोड़ रुपये में खरीदने के सौदे का ऐलान किया था।

रिलायंस रिटेल ने सेबी टेकओवर रेगुलेशंस के अनुरूप जस्ट डायल लिमिटेड में सोल कंट्रोल ले लिया है, जो 01 सितम्बर, 2021 से प्रभावी है। गौरतलब है कि 20 जुलाई, 2021 को रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएसएस मणि से एक ब्लॉक डील में जस्ट डायल के 10 रुपये प्रति शेयर की कीमत वाले 1.31 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे थे। यह खरीद 1,020 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर हुई थी।

आरआरवीएल 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए लाएगी ओपन ऑफर

उल्लेखनीय है कि 01 सितम्बर, 2021 को जस्ट डायल ने प्रिफरेंशियल इश्यू के अनुसार रिलायंस रिटेल को 1,022.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 10 रुपये प्रति शेयर के 2.12 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए। यह शेयर कैपिटल का 25.35 फीसदी रिप्रेजेंट करता है। अब जस्ट डायल में आरआरवीएल की कुल मिलाकर 40.90 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। आरआरवीएल अब जस्ट डायल के अन्य शेयरधारकों से 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की खुली पेशकश करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *