अमेरिकी सैनिकों के जाते ही तालिबान ने पंजशीर पर किया हमला

0

काबुल, 31 अगस्त (हि.स.)। तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान के बाहर जाते ही पंजशीर पर हमला कर दिया है।

तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नॉर्दर्न एलायंस ने दावा किया है कि सोमवार की रात को तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर घाटी में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और इस लड़ाई में तालिबान के 7-8 लड़ाके मारे गए हैं।

हालांकि गोलीबारी में नॉर्दन एलायंस के दो लड़ाके मारे गए हैं। तालिबान अभी तक पंजशीर पर अपना कब्जा नहीं कर सका है। यहां पर अहमद मसूद की अगुवाई में नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों ने तालिबान के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। अमरुल्लाह सालेह भी अहमद मसूद के साथ हैं।

इससे पहले अहमद मसूद के प्रवक्ता फहीम दश्टी ने कहा था कि हम लोग केवल एक प्रांत के लिए नहीं बल्कि पूरे अफगानिस्तान के लिए लड़ रहे हैं। हम लोग अफगानी महिलाओं, अल्पसंख्यकों और अफगानी लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की सेना ने पूर्ण रूप से अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से हटा लिया है औऱ यह समय सीमा से एक दिन पहले पूरा कर लिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *