पाकिस्तान ने जेल में सजा काट रहे दो भारतीयों को सौंपा

0

लाहौर, 31 अगस्त (हि.स.)। पाकिस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में आठ साल से जेल में सजा काट रहे दो भारतीयों को पाकिस्तान प्रशासन ने सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया। दोनों भारतीय मंगलवार को वाघा बॉर्डर पर सीआरपीएफ को सौंपे गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दोनों भारतीय नागरिक शर्मा राजपूत और रामबुहादर साल 2013 में एलओसी पर कश्मीर से पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। उस समय इन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में पता लगा कि यह लोग मानसिक रूप से बीमार थे और अनजाने में इन लोगों ने सीमा पार की थी। इनकी फोटो और क्रिडेंशियल्स भारत के साथ साझा किए गए थे। इसके बाद पता लगा कि यह लोग भारतीय हैं और इन्हें भारत को सौंप दिया गया।

पुलिस और रेंजर्स ने देश के विभिन्न भागों से सिक्योरिटी और सिक्रेट सर्विसेस एक्ट के तहत 19 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इन्हें विभिन्न जेलों में रखा गया है। इन्हें संघीय समीक्षा बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट में सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश शामिल थे और संघीय आंतरिक मंत्रालय ने अपने आरोप प्रस्तुत किए। बोर्ड ने इन भारतीयों की नजरबंदी को तब तक बढ़ा दिया, जब तक कि उनके मामलों पर निर्णय आंतरिक मंत्रालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर नहीं किया जाता है। उसी के आधार पर तय होगा कि उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा अथवा उन्हें रिहा किया जाना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *