देश में कोरोना के मामले घटे, 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा मामले

0

350 लोगों की कोरोना से मौत



नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामले घटे जरूर हैं, लेकिन पॉजिटिविटी रेट में इजाफा हुआ है। मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 30 हजार 941 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 350 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 36 हजार 275 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.22 प्रतिशत रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना से अबतक चार लाख, 38 हजार, 560 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 70 हजार, 640 हो गई है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 19 लाख, 59 हजार, 680 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.53 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 13 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 52.15 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 64.05 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *