01 सितंबर: इतिहास के पन्नों में

0

एलआईसी की स्थापनाः भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना 1956 में हुई। 19 जून 1956 को संसद ने भारतीय जीवन बीमा विधेयक को पारित किया, जिसके बाद यह अस्तित्व में आया। कंपनी की टैगलाइन- जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी- काफी मशहूर है।

एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। इसके 8 आंचलिक कार्यालय और 101 संभागीय कार्यालय देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित है। इसके लगभग 2048 कार्यालय विभिन्न शहरों में स्थित हैं। इसके 10 लाख से ज्यादा एजेंट्स देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे हैं।

अन्य अहम घटनाएंः

1574ः सिखों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास जी का निधन।

1878ः एम्मा एम नट्ट अमेरिका की पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं।

1909ः प्रसिद्ध साहित्यकार फादर कामिल बुल्के का जन्म।

1926ः राजस्थानी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का जन्म।

1927ः लोकप्रिय साहित्यकार डॉ. राही मासूम रज़ा का जन्म।

1933ः हिंदी के मशहूर कवि व गजलकार दुष्यंत कुमार का जन्म।

1939ः जर्मनी के पोलैंड पर आक्रमण के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत।

1947ः भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956ः राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्र शासित प्रदेश बना।

1962ः महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।

1997ः साहित्यकार महाश्वेता देवी और पर्यावरणविद् एमसी मेहता को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2005ः सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकरायी।

2006ः एग्जिट पोल के जनक वाडेन मिटोफ्स्की का निधन।

2008ः बाटा शू कंपनी के सीईओ रहे थॉमस जे बाटा का निधन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *