30 अगस्त: इतिहास के पन्नों में

0

लघु उद्योग दिवसः देश के लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और इसके जरिये रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए 30 अगस्त लघु उद्योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत जैसे विकासशील देशों के विकास के लिए लघु उद्योगों की खास भूमिका है। लघु उद्योगों के इसी महत्व को देखते हुए सरकारी स्तर पर विशेष नीतियां तैयार की जाती हैं।

लघु उद्योग वैसे औद्योगिक उपक्रम हैं जिसमें निवेश संयंत्र और मशीनरी में नियत परिसंपत्ति होती है। निवेश की यह सीमा सरकारी नियमों द्वारा समय-समय निर्धारित होती है। यह छोटे पैमाने पर किया जाता है और सामान्य श्रमिकों की मदद से इसे संचालित किया जाता है। वैसे उद्योग जिसमें 10-15 श्रमिक काम करते हों, लघु उद्योग के अंतर्गत आते हैं।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, देश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। भारत के कुल निर्यात के लिए 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी इसी से जुड़ी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी रोजगार क्षमता न्यूनतम पूंजी लागत पर है। 31 मार्च 2007 की स्थिति के मुताबिक यह क्षेत्र 1 करोड़ 28 लाख माइक्रो और लघु उपक्रमों के जरिये अनुमानित 312 लाख लोगों को रोजगार देता है। हालांकि पंद्रह वर्षों से अधिक पुराने इस आंकड़े में हालिया वर्षों में बड़ा और महत्वपूर्व बदलाव आया है जिसने देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आधार तैयार किया। यह देश के परंपरागत कौशल और कला के संरक्षण के लिए भी जरूरी है।

अन्य अहम घटनाएंः

1559ः मुगल शासक जहांगीर का जन्म।

1659ः पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।

1888ः क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए।

1895ः लोकसभा के अध्यक्ष रहे राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म।

1903ः प्रसिद्ध उपन्यासकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म।

1923ः जाने-माने गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म।

1947ः भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर की अगुवाई में समिति का गठन।

1952ः भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।

1984ः अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की पहली उड़ान।

2008ः देश के प्रमुख उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।

2014ः देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चंद्र का निधन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *