श्रीलंका ने पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड भारतीयों के लिए अपनी सीमा खोली

0

कोलंबो, 28 अगस्त (हि.स.)। श्रीलंका ने पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड भारतीयों के लिए अपनी सीमा खोल दी है। पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड लोगों को यात्रा के 72 घंटों के भीतर कराए टेस्ट की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही एक होटल में आने पर पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

श्रीलंकाई प्रशासन चेन्नई के लिए 4 वीकली फ्लाइट्स, चीन, मुंबई और एक बेंगलुरु के लिए संचालित करेगा। हफ्ते में एक बार कोलंबों से त्रिवेंद्रम, तिरुचिरापल्ली, कोच्चि और मदुरै भी फ्लाइट्स जाएंगी। प्रशासन ने बाइ वन गेट वन कैंपन की शुरुआत भी की है।

श्रीलंका पर्यटन की अध्यक्ष किमार्ली फर्नांडो ने कहा कि हम एक बार फिर से अपने पड़ोसी देशों से यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्हें वेराइटी देखने को मिलेगी। हमारे देश की विरासत, प्रकृति, वाइल्ड लाइफ, संस्कृति भारतीय यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

उल्लेखनीय है कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय यात्री श्रीलंका पर्यटन के लिए जाते हैं। यहां का पर्यटन उन्हें अपनी ओर खींचता है। भारतीय यात्री श्रीलंका के लिए एक बड़ी आय का केन्द्र बनते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *