जदयू में चल रहे गुटबाजी को पाटने की कोशिश

0

जदयू के नये पोस्टर में सिर्फ नीतीश कुमार को मिली जगह



पटना, 28 अगस्त (हि.स.)।जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चल रही गुटबाजी को लेकर पार्टी के शीर्ष नेता अब सक्रिय हो गये और पोस्टर से उजागर हुए पार्टी के अंदर गुटबाजी के खेल को पोस्टर से ही खत्म या कम करने की कोशिश कर रहे है।

पार्टी के भीतर बन रहे अलग-अलग नेताओं के खेमे को समाप्त करने के लिए जदयू ने वीरचंद पटेल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर नया पोस्टर लगाया गया है। कई नए पोस्टर लगाए गए हैं लेकिन ध्यान देने योग्य बात ये है कि इन सारे पोस्टर्स में सिर्फ और सिर्फ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही तस्वीर दी गई है। उनके अलावा पार्टी के और किसी नेताओं को पोस्टर में जगह नहीं दी गई है। जदयू के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाये गये सभी पोस्टरों में सिर्फ बिहार के सीएम की तस्वीर लगी है।

इन पोस्टरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर को भी जगह नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जदयू में पोस्टर लगाने को लेकर काफी विवाद हुआ था।पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के स्वागत समारोह में लगे पोस्टर से निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को गायब किया गया और फिर इसके जवाब में जब आरसीपी सिंह पटना पहुंचे तो उनके पोस्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ही आउट कर दिया गया। जिसके बाद जदयू के भीतर चल रही गुटबाजी की लड़ाई सतह पर आ गई लेकिन, अब इन सारे विवादों को खत्म करने के लिए जदयू ने कार्यालय के बाहर नया पोस्टर लगाया दिया है जिसमें पिले रंग के एक पोस्टर में नीतीश कुमार और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगी है और इन दोनों के बीच में गांधी जी के सात पापों की संकल्पना लिखी गई है।

हरे रंग का एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें नीतीश की तस्वीर के साथ प्रकृति आवश्यकता की पूर्ति करती है,परंतु लालच की नहीं लिखा हुआ है। इन दो पोस्टरों के अलावा एक और नीले रंग की पोस्टर लगायी गयी है जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ न्याय के साथ विकास और कानून का राजश् लिखा हुआ है। इन पोस्टरों के लगाये जाने से ऐसा प्रतित हो रहा है कि पार्टी सभी नेताओं और कार्यकताओं को यह बताना चाहती है कि आप आपस में न लड़े। पार्टी सर्वेसर्वा सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *