पीसी के रेस्टोरेंट पहुंचे अनुपम खेर ने उठाया खाने का लुत्फ, कहा – भारतीयों को आप पर गर्व है

0

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनावा चुकीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अभिनय के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला, जिसका नाम सोना है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के इस रेस्टुरेंट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ पीसी के रेस्टोरेंट में डिनर किया, बल्कि वहां के शेफ के साथ तस्वीरें भी शेयर की। इसके साथ ही अनुपम ने प्रियंका की सराहना भी की है।

अनुपम खेर ने प्रियंका चोपड़ा और उनके रेस्टोरेंट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘डियरेस्ट प्रियंका चोपड़ा!! आपके शानदार रेस्टोरेंट #सोना में डिनर करके बहुत अच्छा लगा। सब कुछ बहुत बढ़िया था। भोजन, माहौल, शानदार स्टाफ। आपने हम भारतीयों को आप पर गर्व करने का एक और कारण दिया है। इसे जारी रखो। आप बेहतरीन हैं। जय हो।’

अनुपम खेर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है, अनुपम खेर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें आप की खातिर, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, प्यार इम्पॉसिबल, कृष-3 आदि शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *