कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा मरीज

0

देशभर में 403 लोगों की कोरोना से मौत



नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कुल 30 हजार, 948 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से 403 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 38 हजार 487 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर दो प्रतिशत रही है। रविवार सुबह देशभर में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 24 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 34 हजार, 367 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 53 हजार, 398 है। कोरोना से अबतक तीन करोड़, 16 लाख, 36 हजार, 469 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.57 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक कुल 50 करोड़, 62 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अब तक 58.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *