पाकिस्तान में फिदायीन हमले में सीपीईसी से जुड़े चीन के 9 इंजीनियरों की मौत

0

इस्लामाबाद, 21 अगस्त (हि.स.)। पाकिस्तान के ग्वादर शहर में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें नौ चीनी नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चाइना-पाकिस्तान इकॉनामिक कॉरिडोर (सीपीईसी) से जुड़ी एक सड़क के निर्माण में लगे चीनी इंजीनियरों के काफिले में यह धमाका हुआ है।

उधर, पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ ने चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर फिदायीन हमले की बात कही है। अखबार ने ब्लूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि कम से कम दो बच्चों की मौत हुई है तो कुछ अन्य लोग घायल हैं। एक चीनी इंजीनियर के घायल होने की बात कही है।

एक महीने पहले भी खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में चीनी इंजीनियरों को ले जा रही एक बस में धमाका हुआ था, जिसमें नौ चीनी नागरिकों सहित 13 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान ने शुरुआत में कहा था कि बस में खराबी की वजह से गैस लीक हुआ और इससे धमाका हो गया। हालांकि, चीन के दबाव में पाकिस्तान ने इसे बम धमाका बताया और जांच शुरू की। बाद में पाकिस्तान ने धमाके के पीछे विदेशी शक्तियों का हाथ होने का आरोप लगाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *