टू पीस ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने लगाई आग

0

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में भूमि ब्लैक कलर की टू पीस में हैं । इसके साथ ही वह सिर पर हैट लगाए नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। भू

मि की इस तस्वीर पर कियारा आडवाणी, ताहिरा कश्यप, टिस्का चोपड़ा समेत उनके तमाम चाहनेवाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भूमि की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साल 2015 में फिल्म दम लगाके हइशा’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भूमि ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री के साथ -साथ दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास पहचान बनाई है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म बधाई दो और अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षाबंधन में नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *