मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए एमटीपी एक्ट के तहत कराया जाएगा गर्भपात

0

बेगूसराय, 19 अगस्त (हि.स.)। मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी तथा इच्छुक गर्भवती महिलाओं को सुविधाजनक तरीके से अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित गर्भपात सेवा को बढ़ावा देने पर बल देना शुरू कर दिया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ऐसे गर्भवती का विशेष ख्याल रखने पर बल दे रहा है जो किसी कारण गर्भधारण के द्वितीय तिमाही स्टेप में पहुंच गईं हैं।

सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा ने बताया कि देश में आठ प्रतिशत मातृ मृत्यु असुरक्षित गर्भपात के कारण होता है। इसलिए सुरक्षित गर्भपात को बढ़ावा देने की जरूरत है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य महकमा अन्य सभी सहयोगी विभागों के साथ मिलकर अभियान तेज कर रही है। इसके लिए गर्भपात के दौरान गर्भधारण अवधि का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी है ताकि गर्भपात के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी उत्पन्न नहीं हो और इच्छुक महिलाएं सुविधाजनक तरीके से गर्भपात कराकर अनचाहे गर्भ से छुटकारा पा सकती हैं। इसको लेकर द्वितीय तिमाही के स्टेप में पहुंच चुकी गर्भवती को सुरक्षित गर्भपात के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने का निर्देश दिया गया है। सदर अस्पताल में सुरक्षित गर्भपात कराने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है।

सिविल सर्जन ने बताया कि ऐसी गर्भवती महिलाएं जो किसी कारण वश जाने-अनजाने में द्वितीय तिमाही स्टेप में जा चुकी हैं, उन गर्भवती का एमटीपी एक्ट के सुरक्षित गर्भपात कराया जाएगा। इससे ना सिर्फ सुरक्षित गर्भपात को बढ़ावा मिलेगा बल्कि, लाभार्थियों को भी सुविधा होगी और मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी। इसके अलावा गर्भपात सुविधा के साथ परिवार नियोजन साधन को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि परिवार नियोजन साधन को बढ़ावा मिल सके और लाभार्थियों को स्थाई निजात मिल सके। इसके लिए लाभार्थियों को भी अनचाहे गर्भ से स्थाई निजात मिलेगी।

सिविल सर्जन में लोगों से अपील किया है कि कोरोना के मद्देनजर सभी मानकों का पालन करें और संक्रमण से दूर रहें। मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें। नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं। अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *