19 अगस्त: इतिहास के पन्नों में

0

पहला सिक्काः ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में 19 अगस्तए 1757 को एक रुपये का पहला सिक्का बनाया। कंपनी के इस सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया था। बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के मुताबिक ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा यह सिक्का कोलकाता की टकसाल में ढाला गया। इसके पहले सोने और चांदी के सिक्के व गिन्नियां व्यापार के लिए इस्तेमाल की जाती थीं। आगे चलकर 1950 में जब देश का पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया, उसी साल भारत में पहला सिक्का भी ढाला गया। यह भारतीय सिक्कों के चलन का पहला चरण था।

अन्य अहम घटनाएंः

1600ः अहमदनगर पर अकबर का आधिपत्य।

1666ः शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से निकलने में कामयाब हुए।

1907ः निबंधकार, उपन्यासकार और आलोचक हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म।

1918ः देश के नौवें राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का जन्म।

1949ः भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।

1950ः इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति की धर्मपत्नी और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म।

1966ः तुर्की में भूकंप से लगभग 2400 लोगों की मौत।

1977ः सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978ः ईरान के एक सिनेमाघर में लगी भीषण आग में 422 लोगों की मौत।

1999ः भारत की परमाणु नीति से नाराज जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *