बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री बनाए गए दलसानिया

0

गांधीनगर/अहमदाबाद, 18 अगस्त (हि.स.)। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। राज्य की राजनीति के अच्छे जानकार भीखू दलसानिया को पार्टी ने अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले बिहार भेज दिया है। 21 साल तक गुजरात प्रदेश महासचिव (संगठन) रहे भीखू दलसानिया को अब बिहार के प्रदेश महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुजरात के मौजूदा महासचिव रत्नाकर को गुजरात भाजपा का महासचिव बनाया गया है। रत्नाकर पहले बिहार के प्रदेश सह संगठन महामंत्री थे।

दरअसल, भीखू दलसानिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का बेहद वफादार माना जाता है। अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में भीखू दलसानिया ने ट्विटर पर लिखा, “मैं भाग्यशाली हूं कि 1997 से गुजरात भाजपा के संगठन का काम करने का अवसर मिला। वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद, मार्गदर्शन और स्नेह से यह संभव हुआ। अब हम गंगा के किनारे बिहार की यात्रा करेंगे।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *