पाकिस्तान में तोड़ी गई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति

0

इस्लामाबाद, 17 अगस्त (हि.स.)। पाकिस्तान के लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

ऐसा तीसरी बार हुआ है जब लाहौर फोर्ट परिसर में मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है। कांस्य से बनी 9 फीट की मूर्ति पर महाराजा रणजीत सिंह घोड़े पर बैठे हैं और उनके हाथ में तलवार है।

महाराजा की 180 वीं पुण्यतिथि को चिह्नित करने के लिए जून 2019 में लाहौर किले में मूर्ति का अनावरण किया गया था। सिख साम्राज्य के पहले महाराजा सिंह ने करीब 40 वर्षों तक पंजाब पर शासन किया। 1839 में उनकी मृत्यु हो गई।

इससे पहले भी अनावरण के दो महीनों के बाद मूर्ति को तहरीक ए लब्बैक के दो सदस्यों ने तोड़ दिया था। इन दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा एक बार और भीड़ ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति का निर्माण वॉल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी ने किया था। इसमें यूके आधारित सिख हेरिटेज फाउंडेशन ने इन्हें सहयोग किया था। इन्होंने इस प्रोजेक्ट की फंडिग भी की थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *