बिग बॉस ओटीटी से बेघर हुई उर्फी जावेद ने फैंस को दिया धन्यवाद

0

बिग बॉस ओटीटी के पहले वीकेंड का वार में टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री उर्फी जावेद बिग बॉस के घर से बाहर हो गई है।इस हफ्ते उर्फी जावेद को दर्शकों की तरफ से सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद करण जौहर ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उर्फी जावेद ने फैंस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘मैं घर वापस आ चुकी हूं। धन्यवाद मेरा साथ देने के लिए। मेरा सफर छोटा रहा लेकिन अच्छा रहा।’

हालांकि फैंस उर्फी जावेद के घर से बेघर होने से थोड़े उदास जरूर हैं, लेकिन अगर बात करें बिग बॉस ओटीटी की तो ये शो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और शो में एंकर के रूप में करण जौहर को भी फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *