अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा होने मुस्लिम महिलाओं में आक्रोश, फूंका पुतला

0

वाराणसी, 16 अगस्त (हि.स.)। अफगानिस्तान में सत्ता तालिबान के हाथों में आने से मुस्लिम महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार को मुस्लिम महिला फाउंडेशन की महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में लमही सुभाष भवन के सामने तालिबानियों का पुतला फूंका।

इस दौरान नाजनीन ने पूरी दुनिया की महिलाओं से अपील की कि वो इस समय तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज़ बुलंद करें। तालिबान अब क्रूरता की हदें पार कर चुका है और अफगानी महिलाओं पर कोड़े बरसा रहा है। आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी और तालिबानी पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए खतरा बन जाएंगे।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वांचल प्रभारी मो अज़हरुद्दीन ने कहा कि हमें अफगानी बेटियों और बहनों को किसी भी कीमत पर बचाना होगा। तालिबान की क्रूरता पूरी दुनिया में इस्लाम को बदनाम कर देगी। इसलिए सारे देश के सामाजिक कार्यकर्ता तालिबानियों और उसके समर्थकों का बहिष्कार करें और तालिबानियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अपनी सरकारों पर दबाव डालें।

विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तालिबान पूरी दुनिया की संस्कृति के लिए खतरा है। अफगानी मुस्लिम महिलाओं की पीठ पर पड़ते तालिबानियों के कोड़े पूरी दुनिया के सभ्य समाज को शर्मसार कर रही है। आज अगर दुनिया तालिबानियों के खिलाफ एकजुट नहीं हुई और अफगानी औरतों को नहीं बचा पाई तो पूरी दुनिया में औरतों पर अत्याचार बढ़ेगा। भारत में पनप रहे तालिबानी समर्थकों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और पूरी दुनिया की मुस्लिम महिलाओं को तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *