प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में 15 पदक जीतने पर भारतीय दल को दी बधाई

0

नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में 15 पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी है।

2021 विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप पोलैंड के व्रोकला में आयोजित की गई थी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “व्रोकला में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता अधिक युवाओं को तीरंदाजी और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी।”

अनुराग ने ट्वीट किया”व्रोकला 2021 विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई! 8 स्वर्ण,2 रजत और पांच कांस्य।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *