राष्ट्रपति ने ‘एट होम’ रिसेप्शन का किया आयोजन

0

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने हर साल की तरह इस बार भी 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन का आयोजन किया।

समारोह में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सरकार के अन्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों के सम्मान में ‘एट होम’ रिसेप्शन के आयोजन की परम्परा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *