15 अगस्त: इतिहास के पन्नों मे

0

देश के भाग्य से जुड़ा दिनः 15 अगस्त का दिन जेहन में आते ही भारत की आजादी का ख्याल सबसे पहले आता है। वर्ष 1947 की 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्रि दुनिया के नक्शे पर दो देशों भारत और पाकिस्तान ने अपनी जगह बनाई। उसके एक दिन पहले देश विभाजन के दंश की अलग कहानी है। तब से दोनों देशों की नदियों में बहुत सा पानी बह चुका है। इसी के साथ दोनों देशों के रहनुमाओं की सोच के कारण अवाम के बीच फर्क भी साफ झलकता है। बहरहाल, इस 15 अगस्त से पहले ही भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान दो वर्षों तक देश में उत्सवी माहौल रहेगा। आज दुनिया के समक्ष भारत की ढेर सारी उपलब्धियां दिखाई दे रही हैं। हमने आगे के लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में (1) स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास (2) 75 वें साल पर विचार (3) उपलब्धियां (4) कार्य और (5) संकल्प जैसे बिंदुओं पर देश अग्रसर होने को तत्पर है। दरअसल, देश भावनाओं और संकल्प का त्योहार मना रहा है।

अन्य प्रमुख घटनाएंः

1519: पनामा शहर बनाया गया।

1854: ईस्ट इंडिया रेलवे की ओर से कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन की संचालन। आधिकारिक तौर पर संचालन का साल 1855 बना।

1886: महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन।

1947: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1947: रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।

1975: बांग्लादेश में सैनिक क्रांति।

1950: भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गए।

1971: बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

1972: भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।

1982: भारत में राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत।

1990: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का प्रक्षेपण।

2004: लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

2007: दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता का भूकंप। करीब 500 लोगों की मौत।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *