आंध्र प्रदेश : छह माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

0

अमरावती, 12 अगस्त (हि.स.)। आंध्र प्रदेश और ओडिशा सीमा पर आज आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक विशेष अभियान के बाद प्रतिबंधित माओवादी (सीपीआई) के छह प्रमुख सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है।

गुरुवार को यहां एक पत्रकार सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक गौतम सावंग ने बताया है कि पुलिस के अभियान के बाद छह माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें डिवीजनल कमांडर गदर रवि के अलावा दो डिवीजनल कमेटी के सदस्य भी हैं। इनके समर्पण से आंध्र प्रदेश और ओडिशा सीमा पर सक्रिय माओवादियों को बड़ा झटका लगा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *