नीरज जिसका नाम वे 20 अगस्त तक गिरनार रोपवे पर करे सकेंगे मुफ्त यात्रा

0

नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद दी सुविधा



जूनागढ़/अहमदाबाद, 9 अगस्त (हि.स.)। जूनागढ़ गिरनार रोपवे उषा ब्रेको कंपनी ने अनोखी पेशकश की है। नीरज नाम का कोई भी शख्स गिरनार रोपवे पर फ्री में सफर कर सकेगा। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के जज्बे को सलाम करने के इरादे से कंपनी ने यह पेशकश की है। इसलिए 20 अगस्त तक नीरज नाम का कोई भी शख्स गिरनार रोपवे ट्रिप का फ्री में मजा ले सकेगा।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था और आज 9 अगस्त को भारत लौट आएंगे। नीरज के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

इसी को देखते हुए उषा ब्रेको कंपनी द्वारा यह अनोखी पेशकश की गयी है। गुजरात के पर्यटन स्थल गिरनार में उषा ब्रेको कंपनी द्वारा रोपवे का संचालन किया जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *