तस्करो द्वारा रची जा रही थी हमले की साजिश, बीएसएफ ने बड़ी मात्रा में देसी बॉम्ब जब्त किया

0

नई दिल्ली, 07 अगस्त (हि.स.)। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने बीती रात को सीमा चौकी नीमतीता, 78वीं वाहिनी के इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर 30 देसी बॉम्ब गावं-जलाधि पूर, लीची बागान, निमतिता के इलाके से बरामद किये है।

दिल्ली बीएसएफ मुख्यालय के प्रवक्ता कृष्णा राव ने शनिवार को ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया कि बीती रात बीएसएफ की खुफिया शाखा को एक गुप्त सूचना मिली कि 30 देसी बॉम्ब जलाधि पूर लीची बागान में किसी संदिग्ध जगह पर छिपाए हुए है। जिसका इस्तेमाल जबरन तस्करी करने के लिए बीएसएफ के जवानों के खिलाफ किया जा सकता है।

सूचना को पुख्ता कर बीएसएफ ने एक टीम का गठन किया। टीम ने समशेरगंज पुलिस की टीम को भी अपने साथ शामिल किया। इस संयुक्त अभियान में पार्टी ने बीती देर रात पूरे इलाके में गहन तलाशी कर 30 देसी बॉम्ब बरामद किए गए। प्रवक्ता के अनुसार, जब्त किए गए देसी बॉम्ब को सही और सुरक्षित जगह ले जाकर उन्हें पुलिस बॉम्ब डिस्पोजल टीम द्वारा बर्बाद किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *