टोक्यो में हमलावर ने 10 लोगों को ट्रेन में चाकू मारा, दो की हालत नाजुक

0

टोक्यो, 07 अगस्त (हि.स.)। टोक्यो में एक हमलावर ने ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस हमले में दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हमले के बाद आरोपित युवक फरार हो गया, हालांकि बाद में फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने मिलकर इस युवक को धर दबोचा। एक रिपोर्ट इस हमले में दो यात्री गंभीर हैं। जहां यह हमला वहां से ओलंपिक स्थल बहुत पास था।

टोक्यो फायर डिपार्टमेंट के अनुसार हमले में जो 10 लोग घायल हुए हैं उनमें से 09 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य युवक इस हमले के बाद खुद से चलकर घर जाने में समर्थ था। बताया जाता है कि हमले में घायल सभी लोग होश में हैं। इस हमले से जुड़े जो वीडियो दिखाए गए हैं उसमें नजर आ रहा है कि पुलिस की गाड़ियां और कई पुलिसकर्मी घटना के बाद वहां मौजूद हैं। यह हमला सीजीयागकुएन स्टेशन के पास हुआ है। जब हमला हुआ है वहां ट्रेन अंडरग्राउड रेलवे रूट पर मौजूद थी। पुलिस ने अभी इस हमले के बारे में या पकड़े गए संदिग्ध हमलावर के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *