अफगान बलों ने सलमा डैम पर तालिबानी हमले को किया नाकाम

0

काबुल, 04 अगस्त (हि.स.)। अफगान सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर रात भारत निर्मित सलमा डैम पर तालिबानी हमले को नाकाम कर दिया। अफगान बलों की ओर से किए गए काउंटर अटैक में कई आतंकवादी मारे गए हैं।

अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अफगान सुरक्षाबलों ने भारत और अफगानिस्तान के दोस्ती के प्रतीक सलमा डैम पर आतंकवादियों के हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया है। इस दौरान कई आतंकवादी मारे गए और कई वहां से भाग निकले।

दरअसल, इससे पहले भी पिछले महीने सलमा डैम पर तलिबानियों ने रॉकेट और अर्टिलरी शेल से हमला किया था। रॉकेट डैम के पास गिरा था लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ था।

सलमा बांध को भारत और अफगानिस्तान की दोस्ती का बांध भी कहा जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ इस बांध का उद्घाटन किया था। दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देने के लिए सलमा बांध का नाम बदलकर भारत-अफगानिस्तान दोस्ती बांध कर दिया गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *