ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की परफॉर्मेंस देखकर फैंस को आई ‘चक दे इंडिया’ के कबीर खान की याद

0

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया है और ओलंपिक के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।इस शानदार जीत श्रेय ट्विटर पर लोग टीम इंडिया के कोच को दे रहे हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच का नाम सोर्ड मारजेन हैं। फैंस उनकी तुलना फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान से तुलना कर रहे हैं। फिल्म में कबीर खान का किरदार शाहरुख खान ने निभाया था। ट्विटर पर लोग उनकी तस्वीर के साथ शाहरुख खान की कबीर खान वाली तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर कबीर खान हैशटैग चक दे इंडिया ट्रेंड भी कर रहा हैं।

लगभग 10 साल तक फील्ड हाकी खेल चुके सोर्ड मारजेन ने साल 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभाली थी। इससे पहले उन्होंने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी कोचिंग दी है। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम इससे पहले किसी भी ओलंपिक गेम्स के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी। यह पहला मौका है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि से पूरे देश में हर्ष की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *