उप्र : प्रधानमंत्री मोदी 5 अगस्त को प्रदेशवासियों से करेंगे संवाद

0

लखनऊ, 02 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी 5 अगस्त को प्रदेशवासियों से सीधा संवाद करेंगे। वे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत 5 अगस्त को राशन कार्ड धारकों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत लगभग 80 हजार स्थानों पर कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम के लिए जनप्रतिनिधियों, बोर्ड, निगमों के पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रहे। इस संबंध में सभी से संवाद बना लिया जाए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए सेक्टर प्रणाली के आधार पर सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। अधिकाधिक टेलीविजन सेट तथा वीडियो वॉल लगवाएं जाएं, ताकि अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *