बिहार की जनता नीतीश सरकार से ऊब चुकी है: चिराग पासवान

0

गया, 30 जुलाई (हि.स.) आशीर्वाद यात्रा के तहत गया पहुंचे चिराग पासवान का जिले के बेलागंज प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हो रही बारिश के बीच चिराग पासवान का एक झलक पाने के लिए समर्थक घंटों सड़क किनारे इंतजार करते देखे गए।कार्यक्रम मे भारी भीड़ से उत्साहित चिराग पासवान दिखे।

बेलागंज प्रखंड में चिराग पासवान ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। साथ ही नेयामतपुर गांव स्थित समाजसेवी पंडित यदुनंदन शर्मा की मूर्ति पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि आज गया जिला से चौथे चरण के आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हुई है।जो नवादा होते हुए नालंदा जिला जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अपार जनसैलाब उमड़ रहा है। यह दर्शाता है कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से ऊब चुकी है। अब जनता विकल्प की तलाश कर रही है। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट होने का हमने जो नारा दिया था, उसे जो जन समर्थन मिल रहा है। यह दर्शाता है कि आने वाले समय में लोक जनशक्ति पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. रामविलास पासवान ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का जो नारा देकर गए हैं, उनके सपनों को पूरा करना उनका कर्तव्य है। इसी के तहत आशीर्वाद यात्रा की जा रही है। जहां उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। लोगों ने मन बना लिया है कि नीतीश कुमार के शासन को उखाड़ फेंकना है। जन समर्थन यह दर्शाता है कि यह आंधी तूफान अब रुकने वाला नहीं है। सरकार के इशारे पर उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं करने दिया गया। यही स्थिति पटना में भी की गई। यह लोक जनशक्ति पार्टी का अपमान नहीं बल्कि भारत रत्न बाबा साहेब का अपमान है। जिसका बदला जनता लेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *