टोक्यो ओलंपिक : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जापान को 5-3 से हराया

0

टोक्यो, 30 जुलाई (हि.स.)।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत की ये चौथी जीत है। भारतीय टीम ने इससे पहले स्पेन, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को भी मात दी है। भारतीय टीम को सिर्फ एक मैच में हार मिली है।

जापान के खिलाफ भारतीय टीम ने काफी आक्रामक शुरुआत की। मैच के 12वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। ये गोल उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया। हरमनप्रीत का इस ओलंपिक में ये चौथा गोल है।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने धमाकेदार शुरूआत की 17 वें मिनट में गुरजंत ने सिमरनजीत सिंह के पास पर जोरदार मैदानी गोल किया और भारत को 2-0 से आगे कर दिया। जापान ने भी इस क्वार्टर मे वापसी करने की कोशिश की उसकी ओर से केंटा टनाका ने जापान के लिए इस मैच में पहला गोल किया। ये गोल उन्होने 19 वें मिनट में किया।

भारत के लिए 51 वें मिनट में नीलकांता शर्मा ने गोल किया। भारत ने मैच पर अपनी पकड़ पूरी तरह से बना ली। भारत के लिए पांचवा गोल 56वें मिनट में गुरजंत ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया। और इसी के साथ भारत ने मैच 5-3 से जीत लिया। भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुँच चुका है।

बता दें कि भारत ने हॉकी में अब तक 8 स्वर्ण पदक जीते है,लेकिन पिछले 4 दशकों से भारतीय टीम ने कोई भी पदक नहीं जीता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *