मशहूर गायिका आशा भोसले को मिलेगा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

0

मुंबई, 29 जुलाई (हि.स.)। मशहूर गायिका आशा भोसले को इस वर्ष का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिए जाने का निर्णय लिया गया है। चयन के बाद राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अमित देशमुख ने गुरुवार को आशा भोसले के घर जाकर उनका अभिनंदन किया।

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार चयन समिति ने गुरुवार को एकमत से आशा भोसले को वर्ष 2021 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिए जाने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं। समिति के उपाध्यक्ष उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, और सांस्कृतिक कार्य मंत्री देशमुख, राज्यमंत्री राजेंद्र पाटिल-यड्रावकर, अनिल काकोडकर, प्रकाश आमटे, बाबा कल्याणी, संदीप पाटिल, दिलीप प्रभावलकर सदस्य हैं।

आशा भोसले ने कहा कि उन्हें अब तक बहुत पुस्कार मिले हैं, वह उन सभी के प्रति आभारी हैं। यह पुरस्कार कुछ अलग ही है। इसका कारण उनकी ही मिट्टी की ओर से उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इस पुरस्कार से उनका और उनके परिवार का राज्य सरकार ने सम्मान किया है। आशा भोसले ने कहा कि इस समय राज्य पर कोरोना और बाढ़ का संकट है। बाढ़ की स्थिति खत्म होने के बाद कोरोना नियमावली का ध्यान रखते हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव आशा भोसले ने सरकार को दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *