पति से अलग होने के बाद मिया खलीफा ने शेयर की पहली तस्वीर

0

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज साझा करती हैं। इस बार भी मिया खलीफा ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। अपने पति से अलगाव के बाद यह मिया खलीफा की पहली तस्वीर है। इस तस्वीर में मिया खुले बाल और लाइट मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। फैंस मिया की इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। मिया खलीफा कुछ समय पहले भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने को लेकर काफी चर्चा में आईं थी। हाल ही में वह अपने पति रॉबर्ट सैंडबर्ग से अलग हुई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दी थी। मिया खलीफा ने स्वीडन के शेफ रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ जून 2019 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता दो साल के अंदर ही खत्म हो गया है।

मिया खलीफा किसी भी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *