मणिपुर, मिजोरम एवं मेघालय में बढ़ रहे कोरोना मरीज

0

पूर्वोत्तर में 5,717 नये मरीज, 3,924 स्वस्थ, 53 मरीजों की मौत



गुवाहाटी, 28 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान मणिपुर और मिजोरम में एक हजार से अधिक तथा मेघालय में सात सौ से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि, असम में संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है, इसके बावजूद अभी नये मरीजों की संख्या प्रति दिन डेढ़ हजार के आसपास दर्ज हो रही है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार 717 है। इनके साथ संक्रमितों की कुल संख्या नौ लाख 30 हजार 201 हो गई है। इनमें आठ लाख 65 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल तीन हजार 924 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।

इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 52 हजार, 539 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक नौ हजार 705 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 53 मरीजों की मौत हुई है।

असम में एक हजार 436 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख 61 हजार 455 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख 41 हजार 240 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 312 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 13 हजार 688 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार 180 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में एक हजार 165 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 94 हजार 821 है, जबकि 82 हजार 521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 876 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 10 हजार 802 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार 498 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 458 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 76 हजार 994 हो गई है। इनमें 72 हजार 503 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 434 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार 684 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 744 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 710 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 62 हजार 473 हो गई है जबकि 56 हजार, 101 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 453 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल पांच हजार 332 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार 40 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 443 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 46 हजार 800 है जबकि 42 हजार 292 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 472 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार 287 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 221 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

मिजोरम में इस बीच एक हजार 118 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 34 हजार 570 हो गई है। इनमें से 24 हजार 76 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दस हजार 355 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 139 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 110 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 27 हजार 472 है। राज्य में कुल 24 हजार 835 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार 316 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 550 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 277 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 25 हजार 616 हो गई है। इनमें से 21 हजार 941 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 170 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार 75 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 333 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *