कोरोना: देश में 132 दिनों के बाद नए मामले 30 हजार से कम

0

 415 लोगों की मौत, 42 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ



नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। देश में 132 दिनों के बाद कोरोना के नए मामले 30 हजार से कम दर्ज किये गये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 29 हजार 689 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 415 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 42 हजार 363 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी कमी हुई है। पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे 1.73 प्रतिशत रही है।

मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 4 लाख 21 हजार 382 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 लाख 98 हजार 100 हो गई है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 06 लाख 21 हजार 469 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट 97.39 फीसद

पिछले चौबीस घंटों में रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.39 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटों में 17 लाख टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 45.91 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 44.19 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *