रेल मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर लौटी मीराबाई चानू को किया सम्मानित

0

नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को टोक्याे ओलंपिक में रजत पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारोत्तोलक मीराबाई चानू को सम्मानित किया। उन्होंने दो करोड़ रुपये और पदोन्नति देने की घोषणा की।

मुलाकात के दौरान मीराबाई चानू के कोच विजय शर्मा और रेलवे बोर्ड के सीईओ सुनीत शर्मा भी मौजूद थे। रेल मंत्री ने चानू के खेल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चानू ने अपनी प्रतिभा और धैर्य से दुनिया भर में अरबों लोगों को प्रेरित किया है।

इससे पहले, टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। वहां भी लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *